Categories: Exclusive

‘उनकी वीरता और समर्पण को देश हमेशा रखेगा याद’, वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर क्या बोले पीएम मोदी?

Veer Savarkar

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी है. सोमवार (26 फरवरी को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, “भारत की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता और अटूट समर्पण को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे. उनका योगदान हमें देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को अपने विचार और दृढ़ संकल्प से मजबूती देने वाले वीर सावरकर जी को पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. सावरकर जी के जीवन का हर क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित रहा. देश को स्वतंत्र कराने की उनकी अटल आकांक्षा को कालापानी की यातनाएं भी डिगा नहीं पाईं. अस्पृश्यता को देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा मानने वाले सावरकर जी ने अपने अविरल संघर्ष, ओजस्वी वाणी और कालजयी विचारों से जन-जन को स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. स्वभाषा, स्वभूषा व स्वदेश के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वातंत्र्यवीर का त्याग व राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को ध्रुवतारे के समान दिशा दिखाती रहेगी.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीर सावरकर को याद किया है. उन्होंने सोमवार (26 फरवरी) को एक्स पर लिखा, “प्रखर राष्ट्रभक्ति और अतुलनीय प्रतिभा के अनूठे संगम, स्वतंत्रता नायक विनायक दामोदर सावरकर जी को शत-शत नमन”

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

10 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

11 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

11 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

14 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago