Categories: sports news

टूटा है ‘बैजबॉल’ का घमंड, भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा

टूटा है ‘बैजबॉल’ का घमंड, भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली: चौथे टेस्ट मैच को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया. जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की ओर से शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने दमदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को जीत दिला दी. गिल 52 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं जुरेल ने 39 रनों की पारी खेली. एक समय भारत के 5 विकेट 120 रन पर गिर गए थे. लेकिन इसके बाद गिल और जुरेल ने मिलकर कमाल की पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले तीसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारत ने बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए थे. भारत की टीम अपने घर पर यह लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है. टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 145 रन पर सिमट गई थी. अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था. इसके अलावा भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए थे जिसमें ध्रुव जुरेल ने 90 रन बनाकर कमाल किया था. रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में इंग्लैंड ने 353 रन बनाए थेपहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने भारत रप 46 रन की बढ़त बनाई थी. बता दें कि बैजबॉल युग में पहली बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. यानी मैक्कुलम के कोच बनने के बाद पहली बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार मिली है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

9 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

10 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago