Categories: Life Style

हद से ज्यादा जहरीला है ये पौधा मगर 5 बीमारी का अचूक इलाज

बेहया या बेशर्म पौधा

नई दिल्ली: यह काफी दिलचस्प है कि एक पौधे को बेहया या बेशर्म कहा जाता है। यह भारत में आसानी से मिल जाता है जो कि सड़कों के किनारे या खाली जगहों पर उग जाता है। नमी वाली जगहों पर उगने वाला यह पौधा हर हाल में खुद को जिंदा रख लेता है, इसलिए इसे बेहया या बेशर्म कहते हैं। लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। इस पौधे को ना जानवर खाते और ना इंसान, क्योंकि यह जहरीला होता है। इसका सिर्फ टॉपिकल यूज किया जा सकता है। आप इसे त्वचा के बाहरी तरफ लगाकर कुछ फायदे पा सकते हैं।

मांसपेशियों और जोड़ों आदि का दर्द मिटाने के लिए क्रीम या लोशन की जगह एक बार बेहया के पत्तों का एक्सट्रैक्ट लगाकर देखें। रिसर्चगेट पर मौजूद एक शोध के सार में बताया गया है कि इसके अंदर प्रभावशाली एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो दर्द के लिए जिम्मेदार इंफ्लामेशन को खत्म करते हैं। इस पौधे के अंदर एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इस वजह से यह घाव और जख्मों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। पुराने समय में इसकी पत्तियों पर तेल लगाकर हल्का गर्म किया जाता था और फिर जख्मों पर लगाया जाता है।

इस पौधे की टहनी और पत्तों को काटने पर एक दूध जैसा पदार्थ निकलता है। ऐसा माना जाता है कि बिच्छू के डंक पर इसे लगाने से आराम मिलता है और उसका जहर कम हो जाता है। हालांकि इस जानकारी के लिए प्रामाणिक स्त्रोत नहीं है। अगर आपको इंफेक्शन की वजह से स्किन एलर्जी, रैशेज, खुजली आदि समस्याएं हैं तो इस पौधे की जड़ को सुखाकर कपूर और कोकड़े का तेल मिलाकर स्किन पर लगाने से आराम मिलता है। इस पौधे के तने को दातुन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए पहले किसी आयुवेदाचार्य से जानकारी जरूर लें। चूंकि यह थोड़ा जहरीला होता है इसलिए वो आपको इस्तेमाल के सही निर्देश दे सकता है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago