UTTARAKHAND

अग्निवीर देश की सुरक्षा के लिए खतरा, युवाओं के भविष्य के लिए घातक

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस हस्ताक्षर यात्रा का चौथा चरण पहुंचा खटीमा

खटीमा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक विभाग के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस की हस्ताक्षर यात्रा की चौथे चरण की एक टीम खटीमा कांग्रेस कार्यालय मे पहुंची जिनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गड़िया, बलबीर पंवार एवं विचार मंच बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के आरपी ध्यानी भी उपस्थित रहे। यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कर्नल नेगी ने एक प्रेसवार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में चलाया जा रहा है। इस योजना के लागू होने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ घातक, खिलवाड़ और अन्याय है। चार वर्ष की अल्पकालिक सेवा के बाद अधिकांश युवाओं का भविष्य अनिश्चित हो जाता है, जिससे न केवल युवाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती है बल्कि स्थायी रोजगार के अवसर भी सीमित हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना से सेना की पारंपरिक मजबूती, अनुभव और दीर्घकालिक दक्षता पर भी प्रश्न खड़े होते हैं। कर्नल नेगी ने कहा कि यहां के युवाओं के लिए सेना केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि परंपरा और सम्मान का प्रतीक रही है। अग्निवीर योजना इस परंपरा को कमजोर कर रही है तथा पहाड़ी क्षेत्रों में आर्थिक अस्थिरता और पलायन की समस्या को भी बढ़ा सकती है।
उन्होंने सरकार से मांग किया कि युवाओं और पूर्व सैनिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को पुनः बहाल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दिया कि जब तक अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाता तब तक हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

5 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

5 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

7 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

7 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

8 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

8 hours ago