विशाखापट्टनम: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने एक और ऐतिहासिक पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फाफ ने 50 रन की शानदार पारी खेली, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
इस मैच में अपनी पारी के साथ ही फाफ डु प्लेसिस अब आईपीएल इतिहास में 40 की उम्र के बाद अर्धशतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, एडम गिलक्रिस्ट और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं।
फाफ ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी से न सिर्फ दिल्ली की जीत में अहम योगदान दिया, बल्कि 40 की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल हो गए। उनकी उम्र अभी 40 साल 260 दिन है।
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दिल्ली का नेट रन रेट +0.371 है।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस हार के बाद बड़ा झटका लगा है। वे तीन में से दो मैच हारकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की यह जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा या नहीं।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…