मुंबई: मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास आज के मुकाबले में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। IPL में जब भी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होती है, रोमांच अपने चरम पर होता है। इस मुकाबले में कई दिग्गजों ने अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन रोहित शर्मा का KKR के खिलाफ रिकॉर्ड सबसे अलग है।
रोहित शर्मा अब तक KKR के खिलाफ 954 रन बना चुके हैं। अगर वह आज के मैच में 46 रन और जोड़ लेते हैं, तो IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उनके बल्ले से KKR के खिलाफ 128.05 के स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं।
1️⃣ 954 रन – रोहित शर्मा (128.05 SR)
2️⃣ 590 रन – सूर्यकुमार यादव (149.74 SR)
3️⃣ 362 रन – वेंकटेश अय्यर (165.29 SR)
4️⃣ 349 रन – गौतम गंभीर (115.94 SR)
5️⃣ 327 रन – मनीष पांडे (135.12 SR)
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का अब तक जीत का खाता नहीं खुला है। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। रोहित शर्मा पहले मैच में शून्य पर आउट हुए, जबकि दूसरे मैच में सिर्फ 8 रन ही बना सके। MI फैंस को उम्मीद है कि रोहित आज दमदार वापसी करेंगे और टीम को पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…
देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…
देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…
रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…
हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…