UTTARAKHAND

छुट्टी नहीं मिली तो AI से बना दिया बब्बर शेर, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन विभाग अलर्ट

हरिद्वार। छुट्टी पाने का अनोखा तरीका सामने आया है। ठेकेदार द्वारा छुट्टी न दिए जाने से नाराज़ श्रमिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बब्बर शेर का फर्जी वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो इतना प्रभावी था कि वन विभाग भी अलर्ट हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ लोगों ने पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कर दिया, जिसके बाद वन विभाग में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के लिए यह हैरानी की बात थी कि जिस क्षेत्र में बब्बर शेर पाया ही नहीं जाता, वहां उसके पहुंचने की खबर कैसे फैल गई।

शनिवार को लालढांग रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और श्रमिकों से पूछताछ की। जांच में स्पष्ट हुआ कि न तो इलाके में कोई शेर आया था और न ही जंगल में किसी तरह की हलचल हुई थी। पूरा मामला एआई से तैयार किए गए फर्जी फोटो और वीडियो का था।

दरअसल, श्रमिकों ने ठेकेदार से छुट्टी की मांग की थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने पर एक मजदूर ने एआई की मदद से शेर का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया।

मामले की पुष्टि करते हुए लैंसडौन वन प्रभाग के एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि काम से छुट्टी न मिलने के कारण एक मजदूर ने फर्जी फोटो और वीडियो वायरल किए थे। फिलहाल स्थिति सामान्य है और वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

इस घटना ने यह भी दिखा दिया है कि आज के डिजिटल दौर में लोग छुट्टी पाने के लिए बीमारी नहीं, बल्कि एआई का सहारा लेने लगे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago