Categories: UTTARAKHAND

वित्तीय मंजूरियां: सीएम ने दिए निर्देश, क्षतिग्रस्त गूल का होगा पुनर्निर्माण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। उन्होंने नाबार्ड के अंतर्गत देहरादून के रायपुर विकासखंड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल के जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड और कुलावों की मरम्मत/पुनर्निर्माण के लिए 488.40 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के सहसपुर विकासखंड के ग्राम छरबा में जंगलात चौकी वार्ड नं. 15 में एक नवीन नलकूप के निर्माण हेतु 156.57 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है।

इसके अलावा, नाबार्ड मद के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा विकासखंड के कोटद्वार क्षेत्र में दांयी खो नहर के पुनरोद्धार/जीर्णोद्धार के कार्य के लिए 463.16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। पौड़ी विकासखंड के ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 175.54 लाख रुपये और थलीसैंण विकासखंड के ग्राम पैठानी में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 126.68 लाख रुपये की योजना की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

2 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

12 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago