Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड के PCS अफसरों को गणेश चतुर्थी का खास तोहफा, लंबे इंतजार के बाद हुआ बंपर प्रमोशन, कई अधिकारियों की चमकी किस्मत

देहरादून: उत्तराखंड के प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन बेहद शुभ साबित हुआ है। लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे इन अधिकारियों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। उत्तराखंड शासन ने राज्य के 39 पीसीएस अधिकारियों की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे अब इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिलने वाला है।

हालांकि, पीसीएस अधिकारी काफी समय से इस डीपीसी की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों के चलते प्रक्रिया में देरी हो रही थी। अब, सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, बुधवार को आखिरकार डीपीसी का आयोजन किया गया है।

शासन ने 39 पीसीएस अधिकारियों की डीपीसी की, जिसमें 29 अधिकारियों के नाम 8700 ग्रेड पे के लिए विचार किए गए। इसके साथ ही, 7600 ग्रेड पे के लिए 10 अधिकारियों के नामों पर भी चर्चा की गई।

हालांकि, 8700 ग्रेड पे पर विचार किए गए 29 अधिकारियों में से दो अधिकारियों पर चल रही जांचों के कारण उनके प्रमोशन पर रोक लगाई गई है, जबकि 27 अधिकारियों के प्रमोशन को हरी झंडी मिल गई है। डीपीसी की रिपोर्ट तैयार होने के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अंतिम अनुमोदन बाकी है।

8700 ग्रेड पे पर प्रमोशन पाए अधिकारी:
ललित नारायण मिश्रा, पीसी दुमका, सुंदरलाल सेमवाल, गिरीश गुणवंत, वीर सिंह बुढ़ियाल, त्रिलोक मर्तोलिया, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, ईलागिरी, जगदीश कांडपाल, चंद्र सिंह इमलाल, उत्तम सिंह चौहान, अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मोहन सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, अरविंद पांडे, प्यारे लाल शाह, और केके मिश्रा।

7600 ग्रेड पे पर प्रमोशन पाए अधिकारी:
श्याम सिंह राणा, नारायण सिंह नबियाल, रजा अब्बास, अवधेश कुमार, विवेक राय, किशन सिंह नेगी, अनिल गर्ब्याल, विवेक प्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह, और पंकज उपाध्याय।

इस प्रमोशन प्रक्रिया ने उत्तराखंड के पीसीएस अधिकारियों की उम्मीदों को नई दिशा दी है, जिससे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल अब उन्हें मिल रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

13 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago