Categories: PoliticsUTTARAKHAND

बच्चों के साथ केक काटकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया जन्मदिन

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी कार्यक्रम में हुए शामिल


देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस 25 से 31 जनवरी तक आयोजित हुए सेवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आज सामुदायिक भवन गुनियालगाँव देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रतिभाग किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस कैक काटकर धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। वहीं, टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जय श्री राम के नारे के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा इस सेवा सप्ताह के दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर गरीब असहाय लोगों की मदद कर उनको जरूरत की चीज़े वितरित किए गए। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी ने लोगो के दिलों पर राज करते है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा उसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब वंचितों के कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा गरीब लोगों का उत्थान होगा तो देश का उत्थान होगा। प्रदेश प्रभारी ने कहा केंद्र ओर राज्य सरकार ने सभी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीब वंचितों और महिलाओं को केंद्रित कर बनाई गई है। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षो में मोदी और धामी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को क्षेत्रवासियों को अयोध्या रामलला के दर्शन करने का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्म दिवस पर देहरादून के पुरकुलगांव में बारात घर बनाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, बीजेवाईएम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, भीमताल विधायक राम सिंह कैडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, पूनम नौटियाल, अनुराग, किरण आदि उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून में जल प्रलय: बचाव कार्य जारी, मुख्यमंत्री धामी ने संभाला मोर्चा

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात हुई विनाशकारी बारिश…

10 hours ago

कर्ण का पूर्वजन्म: सहस्र कवच वाला असुर दंभोद्भवा | महाभारत रहस्य

सतयुग में दंभोद्भवा नामक एक असुर था, जिसे लोग दुरदुंभ भी कहते थे। उसने सहस्त्रों…

1 day ago

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आज से फिर शुरू, खराब मौसम बना तो नहीं मिलेगी उड़ान की अनुमति

देहरादून: श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। लगभग तीन महीने तक बंद रहने…

1 day ago

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम घोषित: युवा चेहरों पर भरोसा, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने पर जोर

 Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हैट्रिक…

1 day ago

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने…

1 day ago

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा संपन्न, मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी विदाई

Uttarakhand:मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम उत्तराखंड के अपने चार दिवसीय दौरे के बाद…

1 day ago