बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी कार्यक्रम में हुए शामिल
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस 25 से 31 जनवरी तक आयोजित हुए सेवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आज सामुदायिक भवन गुनियालगाँव देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रतिभाग किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस कैक काटकर धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। वहीं, टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जय श्री राम के नारे के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा इस सेवा सप्ताह के दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर गरीब असहाय लोगों की मदद कर उनको जरूरत की चीज़े वितरित किए गए। उन्होंने कहा मंत्री गणेश जोशी ने लोगो के दिलों पर राज करते है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा उसके लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब वंचितों के कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा गरीब लोगों का उत्थान होगा तो देश का उत्थान होगा। प्रदेश प्रभारी ने कहा केंद्र ओर राज्य सरकार ने सभी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीब वंचितों और महिलाओं को केंद्रित कर बनाई गई है। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षो में मोदी और धामी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को क्षेत्रवासियों को अयोध्या रामलला के दर्शन करने का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्म दिवस पर देहरादून के पुरकुलगांव में बारात घर बनाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, बीजेवाईएम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, भीमताल विधायक राम सिंह कैडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, पूनम नौटियाल, अनुराग, किरण आदि उपस्थित रहे।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…