UTTARAKHAND

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों से गूंजी घाटी, अब मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

उत्तरकाशी, उत्तराखंड। चारधाम यात्रा अब अपने समापन की ओर है। आज अन्नकूट (गोवर्धन पूजा) के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में मां गंगा मंदिर के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 11:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के दौरान पूरा धाम मां गंगा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों और श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा के स्वागत के लिए मुखबा गांव को भव्य रूप से सजाया गया है। अब अगले छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु मुखबा में ही मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

भैयादूज पर बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट

वहीं, गंगोत्री के बाद अब 23 अक्टूबर को भैयादूज के पर्व पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति के दर्शन उनके मायके खरसाली गांव में होंगे।

सर्दियों में भी जारी रह सकती है यात्रा

इस यात्रा काल में दोनों धामों में रिकॉर्ड 14,02,128 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, जिनमें गंगोत्री धाम में 7,57,762 और यमुनोत्री धाम में 6,44,366 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा से जुड़े स्थानीय कारोबारियों आशीष सेमवाल और विनय उनियाल का मानना है कि सर्दियों में भी शीतकालीन पड़ाव वाले गांवों, मुखबा और खरसाली तक यात्रा का संचालन किया जा सकता है। इससे न केवल तीर्थयात्रियों को मां गंगा और यमुना के दर्शन का अवसर मिलेगा, बल्कि वे यहां की खूबसूरत बर्फबारी का आनंद भी ले सकेंगे, जिससे क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tv10 India

Recent Posts

खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट: ITBP की महिला पर्वतारोही टीम के साथ चोटी पर फहराया तिरंगा

खटीमा (उधम सिंह नगर). उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की बेटी तिला सेन ने दुनिया की…

16 hours ago

उत्तराखंड पहुंचे निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार: भारत-चीन सीमा पर बसे हर्षिल के पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण; मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

उत्तरकाशी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी…

16 hours ago

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ 3 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट…

16 hours ago

देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं: इंडियन ऑयल ने ईंधन संकट की खबरों को नकारा; पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

नई दिल्ली. देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के संकट की खबरों के बीच…

17 hours ago

हल्द्वानी के टांडा जंगल में सनसनीखेज वारदात: वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या; साथी पर शक

हल्द्वानी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी अंतर्गत टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने…

17 hours ago

रुद्रपुर में फर्जीवाड़ा: आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथी मिलाकर इलाज करने वाला 12वीं पास ‘झोलाछाप’ पकड़ा गया; 1 साल से चला रहा था क्लीनिक

रुद्रपुर/दिनेशपुर. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस…

17 hours ago