Categories: Business

सोने में आज आई तेजी, चांदी की कीमतों में भी उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, चांदी की कीमत भी 300 रुपये बढ़कर 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में, हाजिर सोने की कीमतें (24 कैरेट) 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये अधिक है।’’

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,339 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से चार डॉलर अधिक था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सत्रों से लगातार कारोबार के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है, जबकि डॉलर सूचकांक में गिरावट आई है। निवेशकों ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर गौर किया है और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के बारे में अधिक संकेतों के लिए इस सप्ताह के अंत में आने वाले अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।’’

पॉवेल ने अपने भाषण में हाल ही में फेडरल रिजर्व की बैठक से अपने आक्रामक रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर अभी भी बहुत कम है और फेडरल रिजर्व को इस साल या अगले साल दो प्रतिशत मुद्रास्फीति की उम्मीद नहीं है। पॉवेल ने कहा कि ब्याज दर में कटौती पर किसी भी निर्णय से पहले फेडरल रिजर्व को और आंकड़ों की आवश्यकता है अन्यथा यह एक बार फिर मुद्रास्फीति बढ़ने का जोखिम पैदा करेगा। इसके अलावा, चांदी भी 29.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 29.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago