ऋषिकेश: उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी पंचूर गांव पहुंचे। यहां वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में शामिल हुए। उसके बाद कांडी गांव में राज्यपाल व सीएम ने स्व. चंद्रमोहन नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब पौने एक बजे पंचूर गांव पहुंचे। कांडी गांव में हेलीपैड बनाया गया था। यहां से सड़क मार्ग से करीब तीन किमी दूर पंचूर गांव पहुंचे। राज्यपाल व सीएम धामी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में सांसद अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी करीब तीन बजे पंचूर से वापस लौट गए। बीते बृहस्पतिवार को आचार्य बालकृष्ण भी योगी आदित्यनाथ से मिलने पंचूर गांव पहुंचे थे। शनिवार को योगी आदित्यनाथ पंचूर गांव में नवनिर्मित बारात घर का उद्घाटन करेंगे।
इन्होंने किया हेलीपैड पर स्वागत
राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के लिए हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मीरा रतूड़ी, डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान, विनीता लखेड़ा आदि मौजूद रहे।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…