Categories: WORLD

AI शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे PM मोदी, फ्रांस दौरे पर कल होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य फ्रांस द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिखर सम्मेलन में भाग लेना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर इस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही वह इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे।

यात्रा के पहले दिन यानी 10 फरवरी की शाम को प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य देशों के प्रमुखों (Heads of Governments/Heads of States) और अन्य प्रमुख नेताओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे। इस रात्रिभोज का उद्देश्य देशों के प्रमुखों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।


10 फरवरी की शाम पेरिस पहुंचेंगे PM मोदी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी की शाम को पेरिस पहुंचेंगे। उसी शाम विशेष रात्रिभोज का आयोजन है। यह रात्रिभोज मशहूर एलिसी पैलेस में होगा, जहां टेक क्षेत्र के कई मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी मौजूद होंगे।


तीसरा उच्च-स्तरीय AI शिखर सम्मेलन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि यह तीसरा उच्च-स्तरीय AI शिखर सम्मेलन है। इससे पहले 2023 में यूके और 2024 में दक्षिण कोरिया में इसी तरह के सम्मेलन आयोजित किए गए थे। इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से भारत और फ्रांस के बीच टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सहयोग को और मजबूती मिलेगी।


PM मोदी की अमेरिका यात्रा

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।”

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

10 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

10 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

11 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

13 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago