Categories: UTTAR PRADESH

महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी के बाद अब इस दिन होगा महाकुंभ का महत्वपूर्ण स्नान, जानें तिथि और महत्व

प्रयागराज महाकुंभ मेला को समाप्त होने में अब बस चंद दिन ही बाकी हैं, लेकिन अभी भी महत्वपूर्ण स्नान बाकी हैं, जिनमें संगम में डुबकी लगाने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होगी। महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान 3 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन संपन्न हुआ था। इस दिन भी करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया था। बता दें कि महाकुंभ में अमृत स्नान (शाही स्नान) का विशेष महत्व होता है। इस दिन साधु-संत अपने शिष्यों के साथ भव्य जुलूस निकालते हुए संगम में स्नान करते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि बसंत पंचमी के बाद महाकुंभ का अगला प्रमुख स्नान कब होगा।


महाकुंभ 2025 महत्वपूर्ण स्नान तिथियां

माघ पूर्णिमा (12 फरवरी 2025)

बसंत पंचमी के बाद महाकुंभ का अगला प्रमुख स्नान माघ पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का खास महत्व होता है। ऐसे में महाकुंभ और माघ पूर्णिमा के शुभ संयोग में स्नान करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इसी दिन प्रयागराज में महाकुंभ का मुख्य स्नान होगा।

महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025)

महाकुंभ का आखिरी प्रमुख स्नान 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। इसी दिन महाकुंभ मेले का समापन भी होगा। महाशिवरात्रि के दिन त्रिवेणी में स्नान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही महादेव भोले शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


महाकुंभ 2025 का आरंभ

बता दें कि महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था। इस दिन पौष पूर्णिमा थी। वहीं, महाकुंभ का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को संपन्न हुआ था। दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर किया गया था। महाकुंभ का तीसरा और आखिरी अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन हुआ था। अब इसके समापन से पहले दो महत्वपूर्ण स्नान तिथियां शेष हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

9 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

10 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago