देहरादून: आज द्रोणनगरी में भगवान टपकेश्वर महादेव का भव्य भ्रमण शुरू हुआ। इस पावन शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। इस वर्ष की शोभायात्रा में चारों धामों की मनमोहक झांकियों के साथ-साथ टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूपों के दर्शन का सौभाग्य भी श्रद्धालुओं को मिला।
महंत कृष्णा गिरी ने बताया कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर की झांकी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। भरतगिरी महाराज ने बताया कि महाकाल की भस्म आरती में डमरू और मृदंग बजाने वाले कलाकारों के साथ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी ने भी अपनी कला से सबका मन मोह लिया।
शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट होते हुए टपकेश्वर मंदिर तक पहुंचेगी।
शोभायात्रा के दौरान शहर के कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है और कुछ स्थानों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए बैरियर लगाए गए हैं। शिव बरात के साथ नाचते-गाते शिवभक्तों की टोली आकर्षण का केंद्र रही, और हजारों श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…