Categories: BusinessDELHI

GST Council Meeting: हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स घटाने पर सहमति, कैंसर की दवाओं पर GST दर घटी

54th GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 54वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है, जिससे मरीजों के इलाज की लागत में कमी आएगी। इसके अलावा, नमकीन और कुछ अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों पर जीएसटी दर 18% से घटाकर 12% कर दी गई है। वहीं, कार सीट्स पर टैक्स बढ़ाकर 28% कर दिया गया है, जिससे वाहनों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी दर घटाने को लेकर एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का गठन किया गया है

नई दिल्ली : नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अध्यक्षता की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जो देश की अर्थव्यवस्था और करदाताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। आइए, बैठक के 10 मुख्य बिंदुओं पर नज़र डालते हैं:

कैंसर की दवा होगी सस्ती

जीएसटी परिषद ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला किया है। अभी तक कैंसर की दवाइयों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा था। सरकार के इस बड़े फैसले से कैंसर के इलाज में होने वाला खर्च कम होगा।

2. इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम होगा सस्ता

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर लगाए जाने वाले 18% जीएसटी को कम करने पर सहमति बन गई है। हालांकि, प्रीमियम पर अब कितना जीएसटी लगाया जाएगा, इस पर अंतिम फैसला नवंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की अगली मीटिंग में होगा।

3. GoM के गठन पर सहमति

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की मीटिंग उपकर क्षतिपूर्ति (Cess Compensation) पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स यानी GoM के गठन पर सहमति बन गई है।

4. नमकीन के दाम घटेंगे

जीएसटी काउंसिल ने नमकीन पर लगाए जाने वाले जीएसटी को 18 से घटाकर 12 प्रतिशत करने का फैसला किया है।

5. दिल्ली के बाहर भी होगी मीटिंग

जीएसटी काउंसिल की मीटिंग अभी तक सिर्फ दिल्ली में होती है, 55वीं मीटिंग भी दिल्ली में ही होगी और फिर 56वीं मीटिंग दिल्ली से बाहर दूसरे राज्यों में भी होने लगेगी। 

6. सर्विस के इंपोर्ट पर मिलेगी छूट 

जीएसटी परिषद ने विदेशी एयरलाइन कंपनियों द्वारा सर्विसेज के इंपोर्ट को छूट देने का फैसला लिया है।

7. महंगी होगी कार की सीटें

कार की सीट पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है।

8. हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा भी होगी सस्ती

जीएसटी काउंसिल ने हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग स्वीकार कर ली है।

9. ऑनलाइन गेमिंग

ऑनलाइन गेमिंग से आने वाले रेवेन्यू में 412% की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है और सिर्फ 6 महीनों में कलेक्शन बढ़कर 6,909 करोड़ रुपये हो गया है। ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार 28 प्रतिशत जीएसटी वसूलती है।

10. कसीनो से आने वाला राजस्व भी बढ़ा

सरकार को कसीनो से मिलने वाले राजस्व में भी 30 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। कसीनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है और इस मीटिंग में इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

7 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

8 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago