Categories: Life Style

कई फायदे देता है हल्दी का पानी, पाचन से लेकर स्किन तक के लिए है अच्छा

नई दिल्ली: हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कई सारे पोषक तत्व विटामिन-सी, मैंग्नीज, पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। आप हल्दी को कई तरीकों से अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन हल्दी का पानी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हल्दी के पानी से करते हैं, तो आपको कई चमत्कारी लाभ हो सकते हैं। इससे जोड़ों का दर्द, पाचन समेत कई समस्याओं से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं, हल्दी का पानी पीने के क्या फायदे हैं।

बढ़ती है इम्यूनिटी

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो हमें कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करती है। अगर आप हल्दी के पानी का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण बीमारियों से बचाने में सहायक है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

हल्दी पाचन को बढ़ावा देने में मदद करती है। यह कब्ज, पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। हल्दी में मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह सूजन और गैस के लक्षणों को भी कम कर सकता है। अगर आप पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो खाने में हल्दी जरूर शामिल करें। इसके अलावा वजन कम करने के लिए भी आप हल्दी का पानी पी सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

त्वचा को निखारने में हल्दी काफी गुणकारी है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को रोकने में मदद करती है। रोजाना हल्दी वाला पानी पीने से आपकी त्वचा चमकदार, स्वस्थ और जवां नजर आती है।

वजन घटना और पाचन

हल्दी पानी पीने पर शरीर में फैट नहीं जमता है. ऐसे कहा जाता है कि इस चलते हल्दी के सेवन से वजन कम (Weight Loss) होने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा, शरीर से टॉक्सिन निकालने वाला हल्दी का पानी पाचन के लिए भी अच्छा साबित होता है. इस पानी को पीने पर पेट में जमी गंदगी और टॉक्सिन शरीर से निकल जाते हैं. 

सूजन होती है कम

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी जोड़ों में होने वाले दर्द को खासतौर से दूर करती है और सूजन कम करने में सहायक है. हल्दी के सेवन से शरीर में जहां-तहां उठ रहे दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. 

मेंटल हेल्थ के लिए बढ़िया

हल्दी में एरोमैटिक टरमेरोन यौगिक होता है। यह क्षतिग्रस्त मस्तिष्क स्टेम कोशिकाओं की मरम्मत करता है। स्टेम सेल की क्षति अल्जाइमर और स्ट्रोक जैसे कई न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों के लिए जिम्मेदार है। रोज हल्दी के पानी के सेवन से इन स्थितियों के विकसित (haldi water benefits) होने का खतरा कम हो सकता है। यह याददाश्त में सुधार कर सकता है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

2 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

3 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

3 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

21 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

22 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

22 hours ago