हल्द्वानी (लालकुआं): उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ टांडा वन रेंज के शाह पठानी खत्ता इलाके में एक जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति वन क्षेत्र के पास मौजूद थे, तभी अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी जंगल से बाहर निकल आया। इससे पहले कि वे अपनी जान बचा पाते, हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुँचीं। मृतकों में से एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला चतरा, झारखंड (हुंकारखाप, जबड़ा) के निवासी थे। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने वन विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवारों को हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
लालकुआं के क्षेत्राधिकारी (CO) अमित कुमार सैनी और वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया, “हाथी के हमले में दो लोगों की जान गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक व्यक्ति की शिनाख्त हो चुकी है, दूसरे के लिए प्रयास जारी हैं।”
वन विभाग ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए एडवाइजरी जारी की है:
फिलहाल, वन विभाग की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि हाथी को रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ा जा सके।
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…