UTTARAKHAND

हल्द्वानी: पर्वतीय महिलाओं और संस्कृति पर अभद्र टिप्पणी करना यूट्यूबर को पड़ा भारी, ज्योति अधिकारी गिरफ्तार, 14 दिन के लिए भेजी गईं जेल

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और पर्वतीय महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक महिला यूट्यूबर को भारी पड़ गया है। हल्द्वानी की मुखानी थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यूट्यूबर ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

महिला यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यूट्यूबर ज्योति अधिकारी पर पर्वतीय महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी व धार्मिक भावनाएं आहत करने का कथित आरोप लगा है. हल्द्वानी के मुखानी में ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. दरअसल जूही चुफाल ने तहरीर में बताया कि वह उत्तराखंड राज्य की निवासी हैं और राज्य की स्थानीय संस्कृति, भगवान तथा देवी-देवताओं के प्रति गहरा सम्मान रखती हैं.

साथ ही उत्तराखंड की नारी शक्ति के प्रति आदर और सद्भाव की भावना रखती हैं. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे विभिन्न वीडियो के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि यूट्यूबर ज्योति अधिकारी पत्नी गोपाल सिंह अधिकारी, निवासी हरिपुर लालमणि, किशनपुर घुड़दौड़ा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा सार्वजनिक स्थान पर दरांती लहराते हुए अत्यंत आपत्तिजनक और भद्दी भाषा का प्रयोग किया गया.

जूही चुफाल की तहरीर के अनुसार, ज्योति अधिकारी ने अपने कथनों में कुमाऊं की महिलाओं, उत्तराखंड की संस्कृति और देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की. वीडियो में उन्होंने पर्वतीय महिलाओं की गरिमा पर सवाल उठाते हुए धार्मिक भावना आहत करने व अभद्र टिप्पणी की है. आरोप है कि इस तरह के बयानों से ना केवल उत्तराखंड की प्राचीन हिंदू परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि कुमाऊं की महिलाओं का भी घोर अपमान हुआ है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ज्योति अधिकारी को नोटिस देते हुए पूछताछ की थी. देर शाम मुखानी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि पर्वतीय महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और कथित धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में हल्द्वानी की यूट्यूबर ज्योति के खिलाफ एक युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था. पूछताछ के बाद यूट्यूबर ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. पुलिस ने ज्योति अधिकारी पर धारा 27/192/196/299/302/B NS के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

12 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago