हरिद्वार (बहादराबाद): हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार (Leopard) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहालकी किशनपुर गांव में पिछले 48 घंटों के भीतर गुलदार ने तीन लोगों को निशाना बनाया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा हमले में एक किसान और उसके 12 वर्षीय भांजे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगा दिए हैं।
मामा-भांजे पर घात लगाकर हमला
जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय किसान कपिल कुमार अपने 12 वर्षीय भांजे के साथ सोमवार देर रात बहादराबाद बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रोहालकी किशनपुर स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज के पास झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में कपिल के पैर पर गुलदार के पंजों के गहरे निशान आए हैं। दोनों ने शोर मचाकर और संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
शनिवार को दुकानदार को बनाया था निशाना
इससे पहले शनिवार रात को भी गुलदार ने हमला किया था। दुकानदार ललित चौहान अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले के कारण ललित बाइक से नियंत्रण खो बैठे और गिरकर चोटिल हो गए।
ग्रामीणों ने किया वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
लगातार हो रहे हमलों से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गुलदार पिछले कई दिनों से सक्रिय है, लेकिन वन विभाग ठोस कदम उठाने के बजाय सिर्फ आश्वासन दे रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गुलदार को नहीं पकड़ा गया, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
वन विभाग की कार्रवाई: लगाए पिंजरे और बढ़ा दी गश्त
हंगामे की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
सावधानी बरतने की अपील
वन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अकेले खेतों में न जाएं और शाम के समय बच्चों को बाहर न निकलने दें। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…