UTTARAKHAND

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर पौधों को पानी दे रहे भाजपा नेता को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत

हरिद्वार: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवालिकनगर में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. अपने घर के बाहर लगे पौधों में पानी डाल रहे भाजपा नेता विकास गोयल को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता ने हायर सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े विकास गोयल शिवालिकनगर के ‘एन’ क्लस्टर में रहते थे. बीते 14 जून को वह अपने घर के बाहर बने छोटे से गार्डन में गमलों को पानी दे रहे थे. इसी दौरान एक अत्यधिक तेज रफ्तार कार सड़क से अनियंत्रित होकर गार्डन की तारबाड़ को तोड़ती हुई अंदर आ घुसी और विकास गोयल को अपनी चपेट में ले लिया. कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास गोयल हवा में उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह जख्मी हो गए.

टक्कर मारने के तुरंत बाद कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. घायल भाजपा नेता को आनन-फानन में परिजनों द्वारा नजदीकी भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह दर्दनाक हादसा पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विकास गोयल सामान्य रूप से गमलों में पानी डाल रहे हैं, तभी अचानक मौत बनकर आई एक तेज रफ्तार सफेद कार उन्हें बेरहमी से कुचल देती है.

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

विकास गोयल की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बीते बुधवार को मृतक की पत्नी श्वेता गोयल की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई.

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया:

“पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल के पास से मिले सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

19 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

19 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

20 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

22 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago