Categories: UTTARAKHAND

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रूट पर मस्जिदों और मजारों को ढकने के फैसले पर प्रशासन ने लिया यू-टर्न

हरिद्वार: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रूट पर ढाबों पर नाम लिखकर पहचान बताने वाले विवाद के बाद एक और प्रशासनिक निर्णय ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार कांवड़ रूट पर पड़ने वाले मस्जिद और मजारों को त्रिपाल से ढक दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने दोपहर बाद मस्जिदों और मजारों से पर्दा हटा लिया। पुलिस के दो जवानों ने पहुंचकर पर्दा हटाया, लेकिन प्रशासन मस्जिदों को ढकने के निर्णय का जवाब नहीं दे पा रहा था।

ज्वालापुर के रामनगर कॉलोनी स्थित मस्जिद और दुर्गा चौक के पास स्थित मजार के गेट पर बड़ा त्रिपाल लगाया गया था। हालांकि, इससे पहले कांवड़ यात्रा के दौरान मस्जिद और मजार को कभी नहीं ढका गया है।

इस निर्णय पर सफाई देते हुए हरिद्वार के प्रभारी और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आप जानते हैं कि जब कुछ नया होता है, तो हम उसे ढक देते हैं। अगर इस तरह से किया गया है तो इसलिए ताकि कोई उकसावे की स्थिति न बने, कोई भड़के नहीं और हमारी कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चले।”

महाराज ने आगे कहा, “इसका ध्यान रखा गया है कि यात्रा में कोई बाधा न आए। ऐसा पहली बार हुआ है। आप जानते हैं कि जब भी निर्माण होता है, तो उसे भी ढक दिया जाता है, इसलिए ऐसा किया गया है।”

मौलाना ने प्रशासन पर उठाए सवाल

मजार और मस्जिद के केयरटेकर और मौलाना प्रशासन के इस फैसले से अनजान है। उनका कहना है कि इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं की गई है। जबकि कई दशकों से यहां से कांवड़िए गुजर रहे हैं और कावड़िया मजार के बाहर पेड़ की छाया में आराम भी करते हैं। लोग यहां पर पहले चाय-पानी भी करते थे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

9 mins ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

5 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

5 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

7 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago