हरिद्वार: धर्मनगरी के ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीएएमएस (BAMS) द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने गंगा में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान यशपाल (23 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में भारी आक्रोश है और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम छात्र यशपाल (23) पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन इंद्रा नगर जिला गोरखपुर यूपी हाल मायापुर का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने खुद को असफल इंसान बताने के साथ ही जिंदगी से हार जाने का जिक्र करते हुए जान देने की बात कही है।
शनिवार की सुबह इसका पता चलने पर साथी छात्रों ने कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। सभी ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर कई घंटे बाद छात्र माने। पुलिस के अनुसार, यशपाल (23) पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन इंद्रानगर जिला गोरखपुर यूपी यहां मायापुर में किराये के कमरे में रहकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था और उसका दूसरा साल था।
शुक्रवार से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच देर शाम पथरी पावर हाउस से एक शव बरामद हुआ। साथी छात्र कमरे पर पहुंचे तो यशपाल नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने मायापुर चौकी पहुंचकर सूचना दी। शनिवार सुबह पुलिस ने मोर्चरी ले जाकर शिनाख्त कराई तो उन्होंने यशपाल के रूप में मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। आत्महत्या के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया।
छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा करे हुए परिषद निदेशक का घेराव किया। आरोप लगाया कि परीक्षाओं और परिणाम में देरी के चलते छात्र मानसिक तनाव झेलते हैं। आरोप लगाया कि यशपाल की आत्महत्या के पीछे भी यही कारण है कि वह मानसिक रूप से टूट चुका था और आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो गया।
हंगामे के बाद शहर कोतवाली पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचीं। किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तब उनका गुस्सा शांत हो पाया। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…