states news

हरिद्वार में साधु-संतों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका, बोले- बाज नहीं आया तो नक्शे से मिटा देंगे

हरिद्वार: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच, भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से हरिद्वार में साधु-संतों ने हिंदू रक्षा सेवा के बैनर तले पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने एक सुर में पाकिस्तान को चेतावनी दी कि यदि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

संतों ने दी जंग में सेना का साथ देने की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे संतों ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है, तो उसे दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान की कोई हैसियत नहीं है, इसलिए उसे अपनी हरकतों को तुरंत रोकना चाहिए। यदि सेना को आवश्यकता पड़ी, तो संत समाज भी जंग के मैदान में उतरकर सेना का साथ देने को तैयार है।”

अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो नक्शे से गायब हो जाएगा पाकिस्तान

साधु-संतों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान लगातार भारत में हमले करवा रहा है, लेकिन वह भारत को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहा है। हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए उन्होंने चेतावनी दी, “यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो आने वाले समय में वह विश्व के नक्शे से ही गायब हो जाएगा।”

इसके अतिरिक्त, साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए सेना द्वारा किए जा रहे कथित “ऑपरेशन सिंदूर” का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार हमारी सेना हर मोर्चे पर डटी हुई है, वह प्रशंसनीय है और हमें भारतीय सेना पर गर्व है। यदि इस युद्ध में हमारी आवश्यकता पड़ती है, तो सभी साधु-संत एकजुट होकर इस जंग में शामिल होने को तैयार हैं।”

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

10 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago