हरिद्वार: हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले जाने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि स्टेडियम का नाम उनके ही नाम पर रहेगा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद सरकार को इस पर सफाई देनी पड़ी थी।
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद वंदना कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें समाचारों के माध्यम से स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी मिली थी, जिससे उन्हें दुख हुआ था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल उनके नाम का सवाल नहीं था, बल्कि एक खिलाड़ी के सम्मान का मुद्दा था। कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद इस संबंध में फैली भ्रांति दूर हो गई है और अब यह स्पष्ट है कि हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है।
वंदना कटारिया ने उन सभी लोगों से, जिन्होंने उनके साथ खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया, से अपील की कि वे अब धरना प्रदर्शन समाप्त कर दें, क्योंकि मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका खिलाड़ियों के प्रति एक विशेष प्रेम है और वे खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं। कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं एक खेल प्रेमी हैं और उनकी मुलाकात में कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…