Categories: Life Style

सेहतमंद जिंदगी के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

नई दिल्ली: एक हेल्दी लाइफस्टाइल वो होती है जिसमें उठने और सोने का समय, खाना खाने का समय, कसरत का समय, स्वस्थ वज़न बनाए रखना और स्ट्रेस से दूर रहना शामिल होता है। एक अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाने से आपका वज़न सही रहेगा और आप हर दम तंदुरूस्त रहेंगे। तो आइए जानें ऐसे 6 आसान तरीके जिनकी मदद से आप अपनी सेहत और लाइफस्टाइल दोनों में अच्छे बदलाव ला सकते हैं।

सुबह जल्दी उठना

सुबह जल्दी उठने की आदत आपको कई तरह से फायदे पहुंचाएगी। सुबह वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा ज़्यादा होती है, जो सूरज उगने के बाद कम होने लगती है। इसलिए अगर आप सुबह जल्दी उठेंगे तो तरोताज़ा महसूस करेंगे। सुबह जल्दी उठने से आपको बड़ा दिन मिलता है, जिसमें आप ज़्यादा काम कर सकते हैं।

वर्कआउट करें

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है. रोजाना वर्कआउट जरूर करें. आप योगा, स्विमिंग और साइकिलिंग भी कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज आपके मांसपेशियों की स्ट्रेंथ के लिए बहुत अच्छी हैं. ये आपके हृदय को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है. इससे जोड़ों का दर्द दूर होता है. वर्कआउट आपको कई स्वस्थ्य संबंधित समस्याओं से भी बचाने का काम करता है.

प्रोटीन से भरपूर फूड्स

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है. प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है. इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है. अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे अंडे, चिकन, टोफू, फिश और पनीर जरूर शामिल करें. इसके अलावा भी आप कई अन्य प्रोटीन से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है. प्रोटीन से भरपूर फूड्स एथलीटों, बढ़ते बच्चों और बड़े वयस्कों के लिए बहुत ही जरूरी है.

बाहर का खाने से परहेज़ करें

बाहर का खाना स्वादिष्ट ज़रूर लगता है, लेकिन इसे जितना हो सके कम खाएं। ज़्यादा से ज़्यादा घर का बना सादा खाना खाएं, ताकि आपका पाचन अच्छा रहे, बीमारियों से दूर रहें और ओवरऑल हेल्थ बनी रहे।

रात का खाना देर से न खाएं

कोशिश करें कि रात का खाना 8 बजे के बाद न खाएं। साथ ही खाना खाते ही न सोएं। खाना खाने और सोने में कम से कम 2-3 का समय होना चाहिए ताकि खाने को पचाने का अच्छा समय मिल जाए।

समय से सोएं और पूरी नींद लें

अगर आप जल्दी उठते हैं, तो रात को देर तक न जागें। जल्दी सोने की आदत डालें। इससे आपके शरीर को पूरा आराम मिल जाएगा और साथ ही कैलोरी बर्न करना भी आसान हो जाएगा। एक स्वस्थ शरीर और दिमाग़ के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

39 mins ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

49 mins ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

20 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

20 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

20 hours ago