Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,भूस्खलन से बढ़ा खतरा

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में प्रतिदिन झमाझम बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ क्षेत्रों में गर्जना के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के चलते प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। मलबा आने से अब तक 93 मार्ग बंद हो चुके हैं। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में कुंड पुल के पास कटाव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग में भी लिनचौली के पास मलबा आने से रास्ता बंद हो गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों जैसे उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार और पौड़ी में भी कई राज्य मार्ग और ग्रामीण मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

5 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

14 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

15 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

15 hours ago