देहरादून। हेली सेवा टिकट बुकिंग के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े पर अब पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक दो फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया जा चुका है और सोशल मीडिया पर भी ऐसे विज्ञापनों की लगातार निगरानी की जा रही है।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि बीते तीन सालों से साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज के ज़रिए लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी 76 वेबसाइट और 40 से अधिक सोशल मीडिया पेज को बंद कराया गया था। इस बार शुरुआत से ही चार सदस्यीय निगरानी टीम बनाई गई है, जो लगातार ऐसे फर्जी कंटेंट पर नजर रख रही है।
साइबर थाना कर रहा सक्रिय अभियान
इस बार जैसे ही ठगों की दो नई वेबसाइट सामने आईं, तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही साइबर थाना और एसटीएफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहे हैं। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी चेतावनी दी जा रही है।
शिकायत के लिए नंबर जारी
अगर किसी को हेली सेवा से जुड़ी कोई संदिग्ध वेबसाइट या विज्ञापन दिखे, तो वे 9456591505 या 9412080875 पर स्क्रीनशॉट भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (I4C) के साथ साझा की जाएगी और संबंधित वेबसाइट या पेज को बंद कराया जाएगा।
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…
साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…
पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…