UTTARAKHAND

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां पूरी, शुक्रवार को गोविंदघाट से रवाना होगा पहला जत्था; कल खुलेंगे लक्ष्मण मंदिर के कपाट

लक्ष्मण लोकपाल मंदिर

गोविंदघाट/चमोली:उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 22 मई को पंच प्यारों की अगुवाई और आर्मी बैंड की धुन के साथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान करेगा। शनिवार, 23 मई को विधि-विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

सजाए गए गुरुद्वारे, सेना के जवानों ने साफ किया रास्ता
यात्रा के शुभारंभ को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है। भारतीय सेना के जवानों ने बर्फबारी के बाद आस्था पथ से बर्फ हटाकर मार्ग को पहले ही सुचारू कर दिया है।

ऋषिकेश से बुधवार को रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्रीनगर होते हुए बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंच चुका है। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह अरदास के बाद पहला जत्था आगे के लिए रवाना होगा। यह जत्था रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद शनिवार सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा, जिसके बाद कपाट खोले जाएंगे। प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन को पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

शुक्रवार को खुलेंगे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट
हेमकुंड साहिब के समीप उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी शुक्रवार को खोल दिए जाएंगे। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य पुजारी मनीष पांडे द्वारा विधि-विधान से कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान पुलना गांव के ग्रामीण भी मंदिर में उपस्थित रहेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

21 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

21 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

1 day ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago