UTTARAKHAND

देहरादून नगर निगम में ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा: पार्षदों के तेवर देख झुका नगर निगम प्रशासन, अब नहीं रुकेंगे विकास कार्य

देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर निगम में आज उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई जब भाजपा पार्षदों के एक भारी भरकम दल ने महापौर (मेयर) का घेराव कर दिया। मामला विकास कार्यों से जुड़े टेंडरों के निरस्त होने की खबर से जुड़ा था, जिसने पार्षदों के पारे को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया।

पार्षदों ने दो टूक शब्दों में कहा कि “विकास रुकेगा तो जनता को क्या जवाब देंगे”। विकास कार्यों की सूची को किसी भी हाल में निरस्त न किया जाए। पार्षदों का तर्क था कि टेंडर कैंसिल होने से शहर के विकास पर ‘ब्रेक’ लग जाएगा और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही खतरे में पड़ जाएगी।

विधायक की एंट्री और कड़ा रुख
इस पूरे घटनाक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली भी पार्षदों के समर्थन में डटे रहे। उन्होंने कहा कि देहरादून में भाजपा का बोर्ड है और जनता ने हमें विकास के लिए चुना है। किसी भी स्थिति में काम बाधित नहीं होने चाहिए। अगर किसी पार्षद का काम छूट गया है, तो नई सूची बनाओ, लेकिन जो चल रहा है उसे रोको मत।

मेयर थपलियाल का ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन
पार्षदों और विधायक के भारी दबाव के बाद महापौर सौरभ थपलियाल ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने मौके से ही नगर आयुक्त को फोन घुमाया और सख्त निर्देश दिए कि वर्तमान सूची में शामिल सभी विकास कार्य तुरंत शुरू कराए जाएं। छूटे हुए पार्षदों से नए प्रस्ताव लेकर उन्हें प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि कोई भी वार्ड विकास से वंचित न रहे।

पार्षदों में खुशी का माहौल:
मेयर के इस फैसले के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। नाराज पार्षदों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने विधायक व मेयर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार जताया।

पार्षदों में अमिता सिंह, भूपेंद्र कठैत, सतीश कश्यप, दर्शन लाल बिंजोला, रमेश गौड़, पुष्कर चौहान, रोहन चंदेल, रजनी सोनू कुमार, मंजू कौशिक, सुधीर थापा, दीपक नेगी, गणेश बर्थवाल, अंजली सिंघल, संजय नौटियाल मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

16 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

16 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

17 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago