Categories: states news

हिमाचल कैबिनेट के फैसले: जलशक्ति विभाग में 116 समेत विभिन्न विभागों में 419 पदों पर होगी भर्ती

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से वर्क इंस्पेक्टर के 116 पदों समेत विभिन्न विभागों में 419 पद भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग में जूनियर तकनीशियन यानी वर्क इंस्पेक्टर के 25 पद भरने का फैसला हुआ। सीधी भर्ती के माध्यम से सिविल जज के 21 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल की बैठक में जिला कांगड़ा के देहरा में लोक निर्माण विभाग वृत्त खोलने और ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग मंडल खोलने सहित विभिन्न श्रेणियों के 26 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जल शक्ति विभाग का मंडल और परवाणू में जल शक्ति विभाग का नया उपमंडल खोलने सहित 17 पदों को सृजित करने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई।

सुबाथू उपमंडल के क्षेत्राधिकार को अर्की मंडल से धर्मपुर मंडल में स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला ऊना के गगरेट और अंब विद्युत मंडलों को पुनर्गठित कर हरोली में विद्युत मंडल खोलने को स्वीकृति प्रदान की तथा विभिन्न श्रेणियों के 13 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया। जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर में खंड चिकित्सा कार्यालय खोलने और आवश्यक पदों का सृजन कर भरने को स्वीकृति दी गई।

बैठक में पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 16 पदों को भरने की स्वीकृति दी गई। कोषागार, लेखा और लॉटरी विभाग में कोषागार अधिकारी के 10 पद सृजित कर भरने का निर्णय हुआ। जिला कांगड़ा के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के कॉर्डियोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर का एक पद सृजित कर भरने और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में योगा इंस्ट्रक्टर के 6 पद भरने का निर्णय लिया गया।

जिला कांगड़ा के सुरानी विकास खंड में विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर भरने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा शिमला-धर्मशाला-शिमला में सप्ताह में सात दिन के बीच उड़ानों के संचालन के लिए एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के पक्ष में समझौता ज्ञापन को 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई।

Tv10 India

Recent Posts

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर: सुरकंडा देवी रोपवे 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद, करना होगा पैदल सफर

टिहरी। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक…

15 hours ago

रामनवमी पर उत्तराखंड को सौगात: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू; सीएम धामी ने 42 सीटर विमान को दिखाई हरी झंडी

देहरादून/पिथौरागढ़. उत्तराखंड में सीमांत क्षेत्रों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में बुधवार को बड़ा…

16 hours ago

उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को लगी नई उड़ान: सीएम धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा का किया शुभारंभ

डोईवाला (देहरादून):उत्तराखंड के विकास और सीमांत क्षेत्रों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में…

21 hours ago

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

2 days ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

2 days ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

2 days ago