Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand:जोशीमठ OBC क्षेत्र को केंद्रीय सूची में शामिल करने का मुद्दा संसद में उठाया: महेंद्र भट्ट

राज्यसभा में महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ OBC क्षेत्र को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग उठाई

देहरादून: राज्यसभा सदस्य और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में जोशीमठ के ओबीसी क्षेत्र को आरक्षण की राष्ट्रीय अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी कई बार केंद्र सरकार से इस मांग को लेकर अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है।

राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान भट्ट ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए सीमांत जिले चमोली में जोशीमठ ब्लाक के पेनखंड क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र 43 ग्राम पंचायतों, 73 जातियों और 48,202 लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इस क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के समग्र विकास को लेकर लंबे समय से ओबीसी आरक्षण देने की मांग हो रही है।

हालांकि, 2016 में राज्य सरकार ने उन्हें ओबीसी का दर्जा दिया। सरकारी सेवाओं में इस क्षेत्र के लोगों को 14 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी आरक्षण के लाभ से वे वंचित हैं।

राज्यसभा सदस्य और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में जोशीमठ के ओबीसी क्षेत्र को आरक्षण की राष्ट्रीय अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र 43 ग्राम पंचायतों, 73 जातियों और 48,202 लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इस क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के समग्र विकास को लेकर लंबे समय से ओबीसी आरक्षण देने की मांग हो रही है।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि 2016 में राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को ओबीसी का दर्जा दिया था। सरकारी सेवाओं में इस क्षेत्र के लोगों को 14 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल रहा है, लेकिन केंद्रीय सेवाओं में वे ओबीसी आरक्षण के लाभ से वंचित हैं।

भट्ट ने कहा कि क्षेत्रवासी कई बार केंद्र सरकार से इस मांग को लेकर अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया है। इससे पूरा क्षेत्र 27 फीसदी केंद्रीय आरक्षण की सुविधा से वंचित है। उन्होंने केंद्र सरकार से तिब्बत सीमा क्षेत्र के अपनी दूसरी पंक्ति के सैनिकों की मांग को शीघ्र पूरा करने की भी अपील की।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

4 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

4 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

6 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

1 day ago