Categories: Life Style

सुबह के नाश्ते में मूंग दाल और चना: वजन घटाने से लेकर स्वास्थ्य लाभ तक, जानें इसके कई फायदे!

नई दिल्ली: सुबह के नाश्ते में अंकुरित काला चना और मूंग दाल को शामिल करने से सेहत को कई महत्वपूर्ण फायदे मिलते हैं। ये दोनों सुपरफूड्स वजन घटाने में सहायक होते हैं और विभिन्न बीमारियों से बचाव में भी मदद करते हैं। अंकुरित चना और मूंग दाल में भरपूर विटामिन सी, फाइबर और प्रोटीन होता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक्स से बच सकते हैं। इन्हें आप स्वादिष्ट स्नैक्स के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानें मूंग और चना खाने के ये बेहतरीन फायदे!

  1. वजन घटाने में मदद- अगर आप डाइटिंग करके वजन घटाना चाहते हैं या जिम जाते हैं तो डाइट में मूंग चना स्प्राउट्स को जरूर शामिल कर लें। इसे खाने से तेजी से वजन कम होता है। अंकुरित चना और मूंग खाने से भरपूर फाइबर मिलता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहने का अहसास होता है। इससे शरीर को हेल्दी प्रोटीन मिलता है। जब आप इस डाइट के साथ वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो तेजी से वजन में गिरावट आने लगती है।
  2. पाचन तंत्र को बनाए बेहतर- अंकुरित दाल और चना में कॉम्प्लेक्स न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इसे आसानी से पचाने वाला बना देते हैं। इन चीजों में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। फाइबर का ये अच्छा सोर्स हैं जिससे पाचन तंत्र बेहतर बनता है। फाइबर की मदद से बाउल मूवमेंट ठीक से होता है।
  3. डायबिटीज में फायदेमंद- अंकुरित स्प्राउट्स शरीर में ब्लड शुगर को बैलेंस करते हैं। अंकुरित चना में पाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स कार्ब्स धीरे पचते हैं और इसमें पाया जाने वाला सॉल्यूबल फाइबर ब्लड में शुगर के एब्जॉर्बशन को नियंत्रित करता है। शुगर के मरीज को स्प्राउट्स डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। डायबिटीज के मरीज के लिए स्प्राउट्स लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है।
  4. दिमाग को बनाए मजबूत- स्प्राउट्स सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं बल्कि दिमाग को हेल्दी बनाने में भी मदद करते हैं। अंकुरित चना खाने से विटामिन बी 6 यानी पाइरिडोक्सिन और कोलीन मिलता है। ये पोषक तत्व ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। वहीं मूंग भी ब्रेन हेल्थ को मजबूत बनाती है। स्प्राउट्स खाने से याददाश्त बेहतर होती है।
  5. बालों को झड़ने से रोके- चना विटामिन A, B6, जिंक और मैंगनीज जैसे विटामिन और मिनरल का अच्छा सोर्स है। चना खाने से बालों की सेहत भी बेहतर बनती है। अगर आप बालों की अच्छी केयर करते हैं तो अंकुरित चने और मूंग जरूर खाएं। इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

3 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

3 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

5 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

1 day ago