UTTARAKHAND

हरिद्वार दौरा: 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह; अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को परखेंगे

देहरादून.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वे हरिद्वार में साल 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में दी।

सीएम धामी ने बताया कि केंद्र सरकार ने अर्धकुंभ के लिए उत्तराखंड को 500 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है। गृह मंत्री शाह खुद हरिद्वार पहुंचकर प्रशासन और अधिकारियों के साथ मेला तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

होली मिलन में सीएम ने दी जानकारी
रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इसमें सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मीडिया से बातचीत में अमित शाह के दौरे की पुष्टि की।

खबर में आगे पढ़िए 3 अहम बातें…

  • कुंभ होगा दिव्य-भव्य: सीएम ने कहा कि 2027 का अर्धकुंभ ‘दिव्य और भव्य’ होगा। इसके लिए पूरा मेला प्रशासन अभी से जुटा हुआ है। समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
  • पीएम का विजन: सीएम ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनों के अनुसार उत्तराखंड को तीसरे दशक का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
  • चारधाम यात्रा की तैयारी: सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी की रीढ़ है। सरकार यात्रा से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स से बात कर रही है, ताकि इस बार भी यात्रा का भव्य आयोजन हो सके।

केंद्र का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने अर्धकुंभ के लिए 500 करोड़ की धनराशि जारी करने पर केंद्र सरकार और गृह मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और केंद्र के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी आई है।

समारोह में ये रहे मौजूद
होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, विधायक खजानदास, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून में होली की धूम: सीएम धामी ने होल्यारों संग किया डांस, कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों पर झूमे

देहरादून.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को होली के रंगों में सराबोर नजर आए।…

7 hours ago

उत्तराखंड में होली पर नहीं मिलेगी छुट्टी: 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के अवकाश रद्द, 24 घंटे रहेगी नजर

देहरादून.उत्तराखंड में होली के जश्न के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए…

7 hours ago

देहरादून में हड़कंप: पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलते ही डॉग स्क्वायड ने की तलाशी

देहरादून.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से…

8 hours ago

रुद्रपुर एनकाउंटर: पुलिस टीम पर हमला करने वाला नाजिम ढेर; पैर में लगी गोली

रुद्रपुर एनकाउंटर: पुलिस टीम पर हमला करने वाला नाजिम ढेर; पैर में लगी गोलीरुद्रपुर |…

8 hours ago

चारधाम यात्रा: कपाट खुलने से 2 महीने पहले ही GMVN मालामाल, 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग

चारधाम यात्रा का क्रेज: कपाट खुलने में 2 महीने बाकी, GMVN को मिली 2.5 करोड़…

1 day ago

काशीपुर में CM धामी की होली: कुमाऊँनी रंगों में रंगे; बोले- गुजिया की मिठास और ढोल-दमाऊ की थाप आज भी रोमांचित करती है

ढोल-दमाऊ की थाप और गुजिया का स्वाद... काशीपुर में कुछ यूं कुमाऊँनी होली के रंग…

1 day ago