UTTARAKHAND

देहरादून में हड़कंप: पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलते ही डॉग स्क्वायड ने की तलाशी

देहरादून.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

खबर में आगे पढ़िए पूरा मामला…

  • ईमेल से मिली धमकी: सोमवार (2 मार्च) को पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी है।
  • एसएसपी का एक्शन: सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी प्रमेद्र डोबाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
  • परिसर खाली कराया: पुलिस ने एहतियात के तौर पर पासपोर्ट ऑफिस परिसर को तुरंत खाली करा दिया। इसके बाद डॉग स्क्वाड और बीडीएस की मदद से पूरे ऑफिस की तलाशी ली गई।

सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला
बम निरोधक दस्ते ने ऑफिस के हर कोने की बारीकी से जांच की। घंटों चली चेकिंग के बाद टीम को कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पहले कोर्ट्स को भी मिल चुकी है धमकी
गौरलतब है कि पिछले महीने भी उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले ऐसे मेल सामने आए थे। नैनीताल हाईकोर्ट समेत नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार और देहरादून जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, जांच में वे धमकियां भी फर्जी निकली थीं। पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

2 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

3 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

3 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

3 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

8 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

9 hours ago