UTTARAKHAND

उत्तराखंड में होली पर नहीं मिलेगी छुट्टी: 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के अवकाश रद्द, 24 घंटे रहेगी नजर

देहरादून.
उत्तराखंड में होली के जश्न के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह मुस्तैद है। होली पर एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 108 सेवा के जीएम अनिल शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी।

देहरादून समेत प्रदेशभर में एंबुलेंस जाम में न फंसे, इसके लिए तकनीकी व्यवस्था के साथ पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही कॉल सेंटर में स्टाफ बढ़ाया गया है ताकि सूचना मिलते ही मदद पहुंचाई जा सके।

खबर में आगे पढ़िए 3 अहम तैयारियां…

  • बैकअप तैयार: प्रदेशभर में किसी एंबुलेंस के खराब होने की स्थिति के लिए 18 अतिरिक्त ‘बैकअप एंबुलेंस’ तैनात की गई हैं।
  • सुरक्षा कर्मी होंगे साथ: देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में एंबुलेंस स्टाफ के साथ सुरक्षा कर्मी भी तैनात करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि तीमारदारों या मरीजों को दिक्कत न हो।
  • मोबाइल टीमें रखेंगी नजर: सभी जिलों में मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्मचारियों की सक्रियता चेक करेंगी।

देहरादून में इन 8 जगहों पर खड़ी रहेंगी एंबुलेंस
इमरजेंसी कॉल आते ही तुरंत रिस्पांस मिले, इसके लिए देहरादून के मुख्य चौराहों पर एंबुलेंस तैनात की गई हैं। इनमें सर्वे चौक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेमनगर, विधानसभा और रेसकोर्स शामिल हैं। यहां से एंबुलेंस किसी भी दिशा में तत्काल रवाना हो सकेंगी।

जाम से बचने के लिए स्पेशल प्लान
जीएम अनिल शर्मा ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में एंबुलेंस जाम में न फंसे, इसके लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। जाम की स्थिति की पूर्व सूचना देहरादून स्थित सेंट्रल कॉल सेंटर को मिलेगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ली जाएगी। कॉल सेंटर में अतिरिक्त टेक्निकल स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है।

सावधानी जरूरी: पिछले साल एक्सीडेंट के 160 केस आए थे
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल होली (13 से 15 मार्च 2025) के दौरान 3 दिन में ही 108 सेवा के पास 1,186 मामले आए थे।

  • रोड एक्सीडेंट: 160 मामले
  • मारपीट/चोट: 699 अन्य मामले
  • हृदय रोग: 32 मामले
  • प्रसव: 295 मामले
    इन आंकड़ों को देखते हुए इस साल विभाग ज्यादा सतर्कता बरत रहा है।
Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

1 hour ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

2 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

2 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

2 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

7 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

7 hours ago