Categories: DELHI

दिल्ली में बारिश की आसमानी राहत की उम्मीद!

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। 12 साल बाद मई महीना इतना ज्यादा गर्म देखने को मिला है। मई का औसत अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है। हालांकि बुधवार को हुई बारिश के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद फिर से अब गर्मी अपना कहर बरसाने लगी है। बता दें कि पिछली बार इस तरह की गर्मी और लू साल 2013 में देखने को मिली थी।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और लू का असर जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। भीषण बारिश और चिलचिलाती धूप से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब यूपी वालों के लिए राहतभरी खबर आई है। दरअसल शुक्रवार को यूपी में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दरअसल शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप रहेगा। इसी दौरान पश्चिमी यूपी में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं 1 जून को तेज रफ्तार के साथ हवा चलने और आसमान में बिजली चमकने की संभावना है। वहीं तीन जून को पूरे यूपी में गरज-चमक के साथ आंधी देखने को मिल सकती है। वहीं आने वाले दिनों में यूपी के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

14 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

14 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

15 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

17 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago