मसूरी: पहाड़ों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला पहाड़ों की रानी मसूरी से सामने आया है. यहां मसूरी देहरादून मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को निजी वाहन से मैक्स अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद कार में सवार चार लोग घटनास्थल से फरार हो गये. बताया जा रहा है कि चारों लोग नशे की हालत में थे.
मसूरी देहरादून मार्ग पर हुई इस घटना में बाइक सवार देव निवासी बीकानेर राजस्थान तथा देवेंद्र निवासी उपरोक्त में से देव को गंभीर चोटें आई हैं. जिसे तुरंत निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया गया. अन्य मामूली रूप से चोटिल देवेंद्र उपरोक्त तथा स्कूटी सवार निखिल पुत्र अर्जुन कुमार निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर , ऋषभ पुत्र महेंद्र निवासी रेस्ट कैंप देहरादून को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया.
बताया जा रहा है कि मसूरी देहरादून मार्ग पर रफ्तार से कहर बरपाने वाला यूपी के रामपुर का रहने वाला है. जिसकी पहचान भूरा पुत्र जाहिद निवासी शाहबाद जिला रामपुर यूपी के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था. जिसे अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…