हरिद्वार: हरिद्वार के चंडीघाट स्थित झुग्गी-बस्ती में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलने से कई झुग्गियां चपेट में आ गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी-अपनी टीमों को आग बुझाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग से झुग्गियों में रखा सामान और कपड़े जलकर राख हो गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…