Categories: UTTARAKHAND

पार्टी के लिए दिल से काम किया…, कहते कहते रो पड़े भाटी

– भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ेगी आशा भाटी

– इंदिरापुरम वार्ड में पार्षद के चुनाव पर होगा घमासान

देहरादून। “मैंने पार्टी के लिए दिल से काम किया। डंडा झंडा उठाने से लेकर पार्षद तक लगातार सेवा की लेकिन पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया।” इतना कहते कहते इंदिरापुरम वार्ड के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता ओमेंद्र सिंह भाटी फफक फफकर रोने लगे। इस दौरान उनके साथ आए लोगों ने उनका ढांढस बंधाया। और निर्दलीय चुनाव लड़ने में उन्हें फिर से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते भाजपा नेता ओमेंद्र भाटी एवं उनकी पत्नी ने निवर्तमान पार्षद आशा भाटी।

मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में इंदिरापुरम वार्ड के पूर्व पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी और उनकी पत्नी ने वर्तमान पार्षद आशा भाटी ने पत्रकार वार्ता की।

निवर्तमान पार्षद आशा भाटी ने बताया कि इंदिरापुरम वार्ड से उनका टिकट काटे जाने पर उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा है। निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी ने भाजपा संगठन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले भाजपा से पूर्व पार्षद ओमेंद्र भाटी ने कहा कि वे काफी लंबे समय से भाजपा से जुड़े है। पूर्व में भाजपा से पार्षद भी रहे। फिर उनकी पत्नी आशा भाटी भाजपा से पार्षद बनी। बताया कि आशा भाटी साल 2008 से लगातार पार्षद रही। अभी भी निवर्तमान पार्षद है।

ओमेंद्र भाटी ने कहा कि जो लगातार भाजपा से जीत रहा है तो उसका टिकट काटना ठीक नहीं है। कहा कि उनकी पत्नी आशा भाटी ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन किया है और चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने साजिश के तहत उनका टिकट काटा है। जिसे लेकर उनके साथ ही क्षेत्र के लोगों में भी काफी आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों से रायशुमारी करने के बाद ही उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

बता दें कि भाजपा ने इस वार्ड से बबीता गुप्ता को पार्षद पार्षद का टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस से पायल बहल पार्षद की उम्मीदवार है। ऐसे में इस वार्ड से चुनाव काफी जंग वाला होगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

3 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

3 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

5 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

1 day ago