sports news

IND vs NED Highlights: भारत का विजय रथ जारी, नीदरलैंड को 17 रन से हराया

अहमदाबाद:T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर सुपर-8 में अपराजित रहते हुए जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने चार मैचों में आठ अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ईशान किशन 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद तिलक वर्मा (31) और सूर्यकुमार यादव (34) ने पारी को संभाला, लेकिन मध्यक्रम में असली धमाका शिवम दुबे ने किया। दुबे ने 31 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने हार्दिक पांड्या (30) के साथ अहम साझेदारी की। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 6 विकेट पर 193 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वैन बीक ने तीन विकेट झटके।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी अहम सफलताएं दिलाईं।

नीदरलैंड की ओर से बास डिलीड ने 33 रन बनाए, जबकि टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में दो कैच छूटने के बावजूद भारतीय टीम ने मुकाबला 17 रनों से अपने नाम कर लिया।

अब सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत का सामना रविवार को पिछले संस्करण के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

8 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

12 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

14 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

14 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago