sports news

IND vs NZ Final: विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका, 95 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया कोई भी गलती नहीं दोहराना चाहेगी।

कोहली को चाहिए सिर्फ 95 रन, बना सकते हैं नया इतिहास

इस हाई-वोल्टेज फाइनल में विराट कोहली पर सबकी निगाहें रहेंगी। अगर वह 95 रन बना लेते हैं, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 42 मैचों में 1750 रन बनाए हैं। कोहली अब तक 32 वनडे में 1656 रन बना चुके हैं।

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

  1. सचिन तेंदुलकर – 1750 रन
  2. विराट कोहली – 1656 रन
  3. वीरेंद्र सहवाग – 1157 रन
  4. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 1118 रन
  5. सौरव गांगुली – 1079 रन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी कोहली का जलवा

कोहली इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 72.33 की औसत से 217 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (226 रन) और इंग्लैंड के बेन डकेट (227 रन) से उनकी जबरदस्त टक्कर चल रही है।

क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? फाइनल मुकाबले में होगा रोमांचक नज़ारा!

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

11 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

17 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago