23 फरवरी, दुबई: क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है जब भारत और पाकिस्तान 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया सेमीफाइनल की राह आसान करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मिली करारी हार का बदला लेने का भी यह बड़ा मौका होगा।
इस मुकाबले में सभी की नजरें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, जो सिर्फ 1 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे। वनडे क्रिकेट में 9000 रन बतौर ओपनर बनाने वाले वह भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारत के लिए वनडे में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (15,310 रन, 344 मैच) के नाम दर्ज हैं। इसके बाद सौरव गांगुली (9,146 रन, 236 मैच) का नंबर आता है। अब रोहित शर्मा (8,999 रन, 182 मैच) इस लिस्ट में शामिल होने के बेहद करीब हैं।
रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 19 मैचों में 51.35 के औसत से 873 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 140 रन है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 92.38 का रहा है।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…