WORLD

भारतीय अर्थव्यवस्था ने रचा इतिहास: जापान को पछाड़ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी भारत

World’s 4th Largest Economy:भारत आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के CEO बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने 24 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। भारत ने यह उपलब्धि अपनी इकोनॉमिक पॉलिसी के कारण हासिल की है।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा, “हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। आज भारत जापान से बड़ा है। अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं।”

नीति आयोग के CEO ने ये भी कहा कि अगर हम अपनी योजना और सोच-विचार पर टिके रहे, तो 2.5-3 साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

 आर्थिक मोर्चे पर भारत ने एक बार फिर परचम लहराया है. भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. यानी भारत के आगे अब सिर्फ तीन सिर्फ देश ही हैं. 

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. IMF के आंकड़ों के अनुसार भारत की GDP अब $4 ट्रिलियन को पार कर चुकी है. 

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा, “वर्तमान में वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक माहौल भारत के पक्ष में है. अभी जब मैं बोल रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. IMF के मुताबिक, आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से भी बड़ी हो गई है.”

तीन देश ही अब भारत से आगे

नीति आयोग के CEO ने आगे कहा कि अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. अगर चीजें ठीक रहीं तो अगले 2.5 से 3 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई एप्पल की धमकी पर सुब्रह्मण्यम ने कहा,  “टैरिफ क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक किफायती जगह बना रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि एसेट मोनेटाइजेशन की दूसरी फेज की तैयारी चल रही है और इसे अगस्त में लॉन्च किया जाएगा.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

6 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

6 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

10 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

12 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

12 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

1 day ago