Categories: sports news

भारत ने दूसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप का खिताब, 2 प्लेयर्स ने लिया T20I से संन्यास

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर जीत लिया है। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

विराट कोहली फाइनल मैच में तीन गेंदों का सामना करते हुए T20I क्रिकेट में 3000 गेंदें खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। वहीं, रोहित शर्मा इस मैच में 2 गेंद खेलते ही T20I क्रिकेट में 3000 गेंदें खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। बता दें, इससे पहले सिर्फ बाबर आजम की T20I क्रिकेट में 3000 गेंदें खेल सके थे। अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल हो गया है। 

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। बता दें, सूखी और धीमी पिच पर पावरप्ले में 34/3 पर सिमटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जोरदार वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इससे पहले किसी भी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। 

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद कहा कि यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, यह वही है जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है। ये अभी नहीं तो कभी नहीं जैसा अवसर था। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। अब अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय। 

रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब भी जीता था। वहीं मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में वह भारतीय टीम के कप्तान हैं। 

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस फैसले के बारे में सभी को जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि ये मेरा टी20 इंटरनेशनल में आखिरी मैच था। मैंने हर उस पल का पूरा आनंद लिया जबसे मैंने इस फॉर्मेट में खेलने की शुरुआत की। मैंने भारतीय टीम से अपने करियर की शुरुआत भी इस फॉर्मेट से की थी। इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसले का समय इससे अच्छा नहीं हो सकता था। मुझे कप जीतना था।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago