रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया है। भारत ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2007 की ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। अब टीम इंडिया क्रिकेट में चैंपियन बनी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के सभी प्लेयर्स ने जीत में योगदान दिया और पूरे टूर्नामेंट में कोई भी विरोधी टीम भारतीय टीम को हरा नहीं पाई। भारत ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हराया है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 8 मुकाबले जीते।
भारत पहला ऐसा देश बन गया है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप के किसी एडिशन में बिना मैच गंवाए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली है। टीम इंडिया से पहले ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कीर्तिमान बना दिया है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन का फैसला लिया है। जहां टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। 177 रनों के टारगेट का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी की। डेथ ओवर्स ने इन प्लेयर्स ने सधी हुई बॉलिंग से अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए।
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…