Categories: Business

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 689.23 अरब डॉलर के नए ऐतिहासिक शिखर पर, जानें इस बार कितनी हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार वृद्धि दर्ज कर रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 6 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यह 5.25 अरब डॉलर की उल्लेखनीय बढ़ोतरी के साथ 689.23 अरब डॉलर के नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गया।

पिछले हफ्ते भी छुआ था नया ऑल टाइम हाई

गौरतलब है कि 30 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार 2.29 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 683.99 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर था, जो उस समय का रिकॉर्ड था। उससे पहले 23 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.023 अरब डॉलर की भारी वृद्धि के साथ 681.688 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

विदेशी मुद्रा आस्तियों में 5.11 अरब डॉलर का इजाफा

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 6 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के मुख्य घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियों में 5.11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 604.14 अरब डॉलर तक पहुंच गईं। डॉलर में मापी जाने वाली ये विदेशी मुद्रा आस्तियां यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव से प्रभावित होती हैं।

स्वर्ण भंडार और IMF के पास आरक्षित भंडार में भी वृद्धि

इस अवधि में भारत का स्वर्ण भंडार 12.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 61.99 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी 40 लाख डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह 18.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसी तरह, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 90 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 4.63 अरब डॉलर हो गया।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

12 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

12 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

15 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

15 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

15 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

15 hours ago