Categories: sports news

ऋषभ पंत की शानदार पारी से ऑरेंज कैप की ओर एक छक्केदार छलांग!

New Delhi: आईपीएल में ऑरेंज की दावेदारी में रोज एक नया नाम जुड़ जाता है। भले ही इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की टीम आरसीबी बेहतर प्रदर्शन ना कर पा रही हो, लेकिन खुद कोहली जबरदस्त फार्म में हैं। दूसरे तीसरे नंबर के बल्लेबाज बदलते रहते हैं, लेकिन विराट कोहली का नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोरदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। एक ही झटके में उन्होंने कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जो अब तक 8 मैच खेलकर 379 रन बना चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रुतुराज गायकवाड हैं, जो 8 ही मैचों में 349 रन बना चुके हैं। इस बीच अब दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 9 मैच खेलकर 342 रन अपने नाम कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के  खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। पंत ने 43 बॉल पर 88 रन बनाए। इसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। 

ऋषभ पंत के आगे पहुंच जाने से साई सुदर्शन और ट्रेविस हेड समेत कई बल्लेबाज अब नीचे चले गए हैं। साई सुदर्शन 9 मैचों में 334 रन बनाकर चौथे और ट्रेविस हेड 6 मैचों में 324 रन बनाकर नंबर 5 पर बने हुए हैं। आज आसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला है, जिसमें कोहली और हेड को पास मौका होगा कि वे अपने रनों में इजाफा करें। वहीं ये भी संभव है कि कोई नीचे का बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर आगे निकल जाए। 

इस बीच अगर पर्पल कैप की बात करें तो वहां भी कांटे की टक्कर चल रही है। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह 13 विकेट लेकर नंबर एक पर हैं। युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल के भी इतने ही यानी 13 विकेट हैं। यहां कोई भी गेंदबाज आगे निकल सकता है। वहीं कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और गेराल्ड कोएट्जी 12 विकेट लेकर आपस में जंग कर रहे हैं, यहां भी इनके पास मौका है कि वे आगे निकल जाएं। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago